दुर्गे दुर्घट भारी
Durge Durgat Bhari
आरती संग्रह
👁 17Loading…
Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
Durga aarti in Hindi. Sung during Navratri.
Also known as: Jagdambe Kali Aarti, Durga Khappar Wali Aarti, Ambe Tu Hai Jagdamba Kali
Source: Traditional
Traditional / public-domain text published for cultural preservation.
Content status: verified (last reviewed 2026-10-03)
Ambe Tu Hai Jagdambe Kali
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
तेरे भक्त जनों पर, भीर पड़ी है भारी माँ।
दानव दल पर टूट पड़ो, माँ करके सिंह सवारी।
सौ-सौ सिंहों से बलशाली, अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को पल में संहारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
माँ-बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने हैं पर न, माता सुनी कुमाता॥
सब पे करुणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
नहीं मांगते धन और दौलत, न चाँदी न सोना माँ।
हम तो मांगें माँ तेरे मन में, इक छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो, माँ संकट हरने वाली।
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती। ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥
Read with purity of heart and devotion 🙏
More Durga Aartis →दुर्गे दुर्घट भारी
आरती संग्रह
👁 17या देवी सर्वभूतेषु (तन्त्रोक्त देवी स्तुति)
आरती संग्रह
👁 1ॐ जय अम्बे गौरी
आरती संग्रह
आश्विनशुद्धपक्षीं अम्बा (नवरात्रीची आरती)
आरती संग्रह
उदो बोला उदो अम्बाबाई माऊलीचा
आरती संग्रह
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके
आरती संग्रह